अनुभव
रंगमंडप का हर कोना देखें
रंगमंडप एक गैर-लाभकारी पहल है, जो रंगमंच और प्रदर्शन कलाओं के विकास और प्रचार के लिए समर्पित है। एक आत्मीय स्थान के रूप में बनाया गया रंगमंडप, कलाकारों के लिए अपनी कला के साथ प्रयोग करने का और दर्शकों के लिए दिल को छू लेने वाली प्रस्तुतियों से जुड़ने का मंच है। दो सोच-समझकर बनाए गए प्रदर्शन स्थानों — एक पारंपरिक प्रोसीनियम मंच और एक लचीले ब्लैक बॉक्स थिएटर — के साथ रंगमंडप में ढांचा भी है और आज़ादी भी।
प्रोसीनियम थिएटर
हमारा 200 सीटों का प्रोसीनियम थिएटर एक आत्मीय अनुभव देता है। यह दर्शकों को मंच के करीब लाता है और पारंपरिक रंगमंच का ढांचा भी बनाए रखता है। बेहतरीन ध्वनि-व्यवस्था, और सुव्यवस्थित साउंड व लाइटिंग हर प्रस्तुति में स्पष्टता और आकर्षण जोड़ते हैं।
ब्लैक बॉक्स
ब्लैक बॉक्स 80 से 125 सीटों का मॉड्यूलर स्थान है, जो प्रयोगात्मक, तल्लीन करने वाली या मिनिमलिस्ट प्रस्तुतियों के लिए बनाया गया है। आत्मीय और लचीला होने के कारण यह मंच-सज्जा, कथा और दर्शकों के रिश्ते — सबको नए ढंग से ढालने का न्योता देता है, ताकि हर प्रस्तुति अपना स्थानिक और भावनात्मक रूप खुद गढ़ सके।
ऑडिटोरियम और ब्लैक बॉक्स मिलकर प्रस्तुति की कई शैलियों को सहारा देते हैं — लिखित नाटक और मिलकर रचे गए काम से लेकर शारीरिक गति पर आधारित प्रस्तुतियों, पाठ और अलग-अलग विधाओं के प्रयोगों तक।
किताबों की दुकान
हमारी किताबों की दुकान में बच्चों और बड़ों, दोनों के लिए चुनी हुई किताबें हैं — साहित्य, रंगमंच और कलाओं से जुड़ी। यहाँ एक समृद्ध पुस्तकालय और शांत पठन-कोना भी है, जो आगंतुकों को किताबें देखने, कुछ देर रुकने और प्रस्तुति से आगे जुड़ने के लिए आमंत्रित करता है।
आर्ट गैलरी
थिएटर के बाहर दो लंबे गलियारों में आर्ट गैलरी के रूप में अच्छी जगह विकसित की गई है। हम चाहते हैं कि रंगमंडप आने वाला हर व्यक्ति कला को अनदेखा न कर सके। कला से जुड़ने का ऐसा अनुभव सभी के लिए निश्चित ही समृद्ध करने वाला होगा।
कैफ़े
परिसर में एक छोटा कैफ़े ताज़ा चाय, कॉफ़ी और हल्के नाश्ते परोसता है — सब कुछ जैविक सामग्री से बना। डिज़ाइन में सादा, पर स्वाद और गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं। यहाँ आप सोच-विचार कर सकते हैं, बातचीत कर सकते हैं या प्रस्तुतियों के बीच थोड़ा ठहर सकते हैं। यह जगह कलाकारों, लेखकों और चित्रकारों जैसे हर रंग के कलाकारों से मिलने का अवसर भी देती है।
गेस्ट हाउस
रंगकुटी 6–8 कलाकारों के लिए एक आरामदायक घर है, जहाँ वे ठहर सकते हैं, आराम कर सकते हैं और नई ऊर्जा पा सकते हैं। प्रस्तुति न होने पर कलाकार अक्सर दर्शकों से मिलने-बात करने के पल निकाल लेते हैं, जिससे मंच और समुदाय का रिश्ता गहरा होता है।
पार्किंग
परिसर में कारों और दोपहिया वाहनों के लिए सीमित पार्किंग उपलब्ध है। जहाँ जगह हो वहाँ सड़क पर पार्किंग की अनुमति है, इसलिए जगह पाने के लिए जल्दी आने की सलाह दी जाती है। परिसर तीन तरफ़ से सड़क से घिरा है, जिससे आगंतुक दीवार के साथ अपने वाहन खड़े कर सकते हैं। आसपास के निवासियों की सुविधा हमारी प्राथमिकता होगी।
शिष्टाचार
लाइव प्रस्तुतियाँ एक साझा अनुभव हैं — सामूहिक आनंद। यह आनंद तभी हमारा रहता है जब हम में से हर कोई उसे बनाए रखने की ज़िम्मेदारी निभाए। कुछ सरल शिष्टाचार बहुत फ़र्क़ ला सकते हैं।
देर से प्रवेश नहीं
कृपया शो के लिए जल्दी आएँ। थिएटर के दरवाज़े निर्धारित शुरुआत से 15 मिनट पहले खुलते हैं। देर से आने पर कलाकारों और अन्य दर्शकों, दोनों को बाधा होती है।
बाहर जाने पर दोबारा प्रवेश नहीं
यदि आपको प्रस्तुति के बीच में बाहर जाना पड़े, तो प्रस्तुति के दौरान आपको दोबारा अंदर आने की अनुमति नहीं मिल सकती।
फ़ोन बंद रखें (साइलेंट मोड भी नहीं)
सभी दर्शकों से विनम्र अनुरोध है कि थिएटर में प्रवेश करने से पहले अपने मोबाइल फ़ोन पूरी तरह बंद कर दें। आपका ध्यान लाइव प्रस्तुति के साझा आनंद को बनाए रखने में मदद करता है।